दूसरी बार फूंका गया बीजेपी जिलाध्यक्ष का पुतला

          भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री के ऊपर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं जिसके चलते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जिला अध्यक्ष का मंगलवार को एक सप्ताह में दूसरी बार फिर सिनेमा चौराहे पर पुतला फूंका और जिला अध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी की।
         भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री की कार्यशैली शुरू से ही विवादित रही है।लगातार उनकी ही पार्टी के लोग अपने जिलाध्यक्ष के विरुद्ध बगावती तेवर दिखाते रहे हैं।कुछ दिन पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री का नुमाइश चौराहे पर पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया था।उस समय श्रीकृष्ण शास्त्री पर भ्रष्टाचार फैलाने कार्यकर्ताओं को अपमानित करने आदि के आरोप लगाए गए थे।अभी इस प्रकरण का पटाक्षेप हो ही नहीं पाया था मंगलवार को एक बार फिर एबीवीपी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और शहर के सिनेमा चौराहे पर दूसरी बार जिलाध्यक्ष का पुतला फूंक कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने श्री कृष्ण शास्त्री पर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि जिला अध्यक्ष को पद से हटाया जाए हालांकि इस दौरान मौजूद पुलिस प्रशासन ने बदला छीनने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं के आगे दरोगा की एक ना चली।
         जिला संयोजक अमन मिश्रा ने कहा कि जिला अध्यक्ष अपने ही कार्यकर्ताओं का लगातार शोषण कर रहे हैं और अपनी मनमानी बाहर धर्मिता के कारण पार्टी को गर्त में ले जाने का काम कर रहे हैं लगातार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन की अनदेखी जिलाअध्यक्ष द्वारा लगातार की जा रही श्रीमिश्र ने कहा अब या हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।