लोकतंत्र सेनानी व आदर्श अध्यापक शिवराज सिंह के आत्मा की शांति हेतु शांति पाठ नौ को

Late. Shivraj Singh (a legend teacher)

मल्लावां- लोकतंत्र सेनानी,‌ राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पीबीआर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य,‌ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व विभाग चालक व स्थानीय विधायक आशीष सिंह के पिता स्वर्गीय शिवराज सिंह की आत्मा की शांति हेतु शांति पाठ का आयोजन उनके निज निवास ग्राम देवमनपुर, मल्लावां में सुबह 11‌बजे से होगा। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी ने दी है। ज्ञातव्य हो कि स्वर्गीय सिंह का विगत 2 जनवरी को निधन हो गया था।