काव्य वर्षा द्वारा लिखित फ़िल्म “समाज” जल्द होगी रिलीज़


शार्ट फ़िल्म द पिल्लो ओर पॉकेट मनी की अपार सफलता के बाद काव्य वर्षा की एक और लघु फ़िल्म बनकर लगभग तैयार है और जल्दी रिलीज़ की जाएगी, जिसका शीर्षक समाज है। फ़िल्म का निर्देशन एक बार फिर एकलव्य ने किया है। इसे एन एम इंटरप्राइजेज एवं बैक बेंचर्स टीम ने प्रोड्यूस किया है।

लेखिका काव्या वर्षा

समाज लघु फ़िल्म एक बहुत ही गम्भीर विषय पर आधारित है जो आज की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अक्सर होता है। बहुत से लोग ऐसी स्थिति में समाज की कुरीतियों के साथ समझौता कर लेते हैं और कुछ उन कुरीतियों से लड़ते हैं। बस उसी विषय के संदर्भ में दो दोस्तों की आपस की बातचीत और समाज को लेकर उनके नज़रिये को यह फ़िल्म दर्शाती है। बाकी वो क्या सोच और नज़रिया है यह इस लघु फ़िल्म के देखने के बाद ही पता चलेगा?

इस लघु फ़िल्म में आशीष वशिष्ठ और सुदेश सिंह परिहार मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। इससे पहले 2 लघु फिल्में द पिल्लो एवं पॉकेट मनी दोनों ही अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में अवार्ड जीत चुकी हैं। द पिल्लो को बैंगलोर में स्पेशल जूरी अवार्ड मिला और पॉकेट मनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट फ़िल्म और बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड अपने नाम करके आयी। इसके अलावा 6 अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के फ़िल्म महोत्सव में चयन हो चुका है और वहाँ इन्हें दिखाया जाएगा।