राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डॉ0 आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कहा है कि सामाजिक न्याय विकासशील देश की विकास प्रक्रिया के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब तक सामाजिक न्याय नहीं है तब तक राजनीतिक स्वतंत्रता, राजनीतिक न्याय और राजनीतिक विमुक्तिकरण व्यर्थ है। वे आज नई दिल्ली में सामाजिक समझबूझ तथा कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए डॉ0 आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।