पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने ग्राम चौकीदारों को पुलिस लाइन में किया वर्दी का वितरण

कौशांबी। पुलिस लाइन परिसर में 745 ग्राम चौकीदारों को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह द्वारा जाड़े के मौसम में नियमानुसार जर्सी, धोती, साफा, चप्पल वितरित किया गया। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने ग्राम चौकीदारों का महत्व बताते हुए कहा कि व्यवस्था ब्रिटिश कालीन व्यवस्था थी। इस व्यवस्था की उपयोगिता को देखते हुए इसे आज तक बनाए रखा गया है।

उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जितना महत्वपूर्ण आरक्षी की भूमिका होती है। उतना ही महत्वपूर्ण भूमिका ग्राम चौकीदार की भी होती है। ग्राम चौकीदार गांव का स्थाई नागरिक होता है। उसे अपने गांव की प्रत्येक घटना की संवेदनशीलता, अति संवेदनशीलता का पता होता है।