राजस्व वसूली मासिक लक्ष्य के अनुरूप की जायेः- अपर जिलाधिकारी

            राजस्व वसूली की समीक्षा में वाणिज्य कर, परिवहन, स्टाम्प की कम वसूली पर श्री अग्रवाल नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि राजस्व वसूली मासिक लक्ष्य के अनुरूप की जाये। उन्होने कहा कि अगले माह जिन विभागों की राजस्व वसूली कम पायी जायेगी उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
           बैठक में नगर मजिस्ट्रेट वन्दिता श्रीवास्तव, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अग्रणी बैंक प्रबन्धक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला मनोरंजन कर अधिकारी, असिस्टेंट कमिशनर वाणिज्य कर, परिवहन अधिकारी, सभी मण्डी सचिव एवं नगर पालिका/ नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।