रंजिशन छप्पर में लगाई आग

          मल्लावां (हरदोई)- ग्राम तेंदुआ में रंजिश के चलते दो लोगों ने छप्पर में आग लगा दी जिससे दो ट्राली भूंसा व गृहस्थी का सामान जल गया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जाँच की जा रही है। 

            ग्राम तेंदुआ निवासी गंगाराम ने दिये प्रार्थनापत्र में कहा कि गांव के रहने वाले सरोज व सुनील चुनावी रंजिश को मानते हुए आये दिन गाली गलौज किया करते हैं।शनिवार की रात को छप्पर में आग लगा दी जिससे दो ट्रॉली भूसा, पुवाल, रजाई गद्दा, जल गये। शोर मचाया तो दोनों लोग जान माल की धमकी देते भाग गए।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हल्का इंचार्ज को दी है।