चरोली गांव के निकट मक्के के खेत में मिला घायल अवस्था में पड़ा सिपाही

पुलिस लाइन में तैनात था सिपाही, हालत नाजुक होने से लखनऊ किया गया रेफर

                       रविवार को हरदोई शाहजहांपुर रोड पर चरौली गांव के निकट मक्के के खेत में गोली लगने से घायल  हुआ सिपाही पड़ा मिला। घटना की जानकारी जब लोगों को हुई तो एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर हालत नाजुक होने से लखनऊ रेफर कर दिया गया।वही जब पुलिस महकमे को मालूम हुआ कि घायल युवक सिपाही के पद पर पुलिस लाइन में तैनात हैं तो हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।
         पुलिस लाइन में तैनात सिपाही के पद पर अच्छे बालियान (35)रविवार को गोली लगने से घायल अवस्था में चरौली गांव के निकट मक्का के खेत में पड़ा मिला।लोग जब खेत के पास से निकले तो सिपाही को कराहते हुए सुना।इस पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही के पास एक पिस्टल भी बरामद हुई है। घटना की जानकारी जब उच्च अधिकारियों को हुई कि सिपाही के गोली लगी है। इस बात से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी एसपी को दी गई।जिससे एसपी की मौके पर पहुंचे।उन्होंने के पूरे मामले की पड़ताल की लेकिन सिपाही की अधिक हालत खराब होने से कुछ बता नहीं सका।
         कहीं आसनाई का मामला तो नहीं लोगों में यह भी चर्चा है कि सिपाही मक्का के खेत में कैसे पहुंचा।इसके पीछे लोग आसनाई से जोड़कर देख रहे हैं।हालांकि जिम्मेदार अफसर अभी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। लेकिन लोगों में आसनाई की बात को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि सिपाही मक्का के खेत में कैसे पहुंचा। गोली किन परिस्थिति में मारी गई है। इन सब बातों की जांच की जा रही है। अभी सिपाही भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।