मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की हुई बैठक, 27 को होने वाले धरना प्रदर्शन की रूपरेखा तय हुई 

                समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक संम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव यादवेंद्र यादव ने किया। बैठक में संगठन को मज़बूत करने पर चर्चा की गई।
                यूथ ब्रिगेड के ज़िलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने 27 जनवरी को तहसील स्तर पर होने वाले धरना प्रदर्शन में सभी से सम्मिलित होने की अपील की। उन्होंने कहा 21 से 28 तक वोट बनाने के कार्य मे हम सभी को सक्रिय रहना है, इसके अलावा 2019 के लोक सभा चुनाव में जी जान से लगना हौ और यह बिल्कुल नहीं देखना है कि प्रत्याशी कौन है,  हमें केवल और केवल समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिले, यही सोचना है। परिवेश श्रीवास्तव ‘कुक्कू’ ने “मंदिर वही बनाएंगे लेकिन तारीख नही बताएंगे “से अपनी बात शुरू की उन्होंने कहा  भाजपा सरकार ने आम जन मानस का जीना मुश्किल कर रखा है किसान से लेकर व्यापारी तक परेशान है। नीरज अवस्थी ने कहा कि समाजवादी नाहक ही परेशान किये जा रहे हैं कहीं आलू को लेकर और कहीं जांच के नाम पर कहीं टैक्स को लेकर। अभिनव राजपूत ने सिलेंडर की महंगाई पेट्रोल डीजल की रोज बढ़ने वाली दरों की बात कही। हरिनाम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जुमले बाज़ सरकार है ना ही कोई रोजगार है न ही कोई योजना है। ऋणमाफी में भी कोई किसान का फायदा नही हुआ बल्कि किसान को छला गया।
                     इसके अलावा बिलग्राम ,माधोगंज, संडीला, सांडी आदि से आये नगर और ब्लॉक पदाधिकारियों ने समाजवादी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही और अपने विचार व्यक्त किये।बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अभिनव राजपूत, जिला उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव, उपाध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह, जिला सचिव व मीडिया प्रभारी नीरज अवस्थी, उपाध्यक्ष मुजीब मलिक, जिला सचिव व सोशल मीडिया प्रभारी परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू, जिला सचिव आलम अहमद, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक शुक्ल, नगर अध्यक्ष माधोगंज  प्रवीण कश्यप, आलम अहमद, अभिषेक श्रीवास्तव गोलू लाला, विधान सभा उपाध्यक्ष   धीरज अर्कवंशी, रजत अवस्थी, अरविन्द कुशवाहा, सुबोध सक्सेना ,दानिश, आसिफ, रंगनाथ शुक्ल, आसिफ खान पिंकू, अभिषेक सिंह ,सूरज कश्यप ,आजाद गौतम ,सतीश शर्मा, शरद यादव ,अनुराग द्विवेदी ,अकरम खां, आमिर मंसूरी, हिमांशु त्रिपाठी, योगेश सिंह, अभय गुप्ता, पारुल कश्यप, आदेश शुक्ला (ब्लॉक अध्यक्ष), आकाश तिवारी, अरविंद शुक्ल दिनेश यादव, आमिर मंसूरी सांडी आदि उपस्थित रहे।