भारत को विश्वगुरु बनाने के लिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलना होगा : हुकम चंद सावला

इंदौर :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्कालीन संघचालक कु.पी. सुदर्शन ने कहा “21वी शताब्दी हिंदू शताब्दी” आज पूरी दुनिया इस वातावरण में नजर आ रही है। हिंदु शताब्दी जब साकार होगी हम पंडित दीनदयाल जी के पद चिन्हों पर चलेंगे। उनके बताएं मार्ग पर आगे बढ़ेंगे, यह उद्बोधन विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकम चंद सावला ने पंडित दीनदयाल विचार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ उत्तरप्रदेश के प्रदेश संयोजक शैलेन्द्र कुमार गुप्ता और संगठन की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भावना शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी इंदौर से हमारे संवाददाता को देते हुए बताया प्रथम सत्र को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक सम्बोधित करेंगे। पूर्व राज्यसभा सांसद मेघराज जैन ने नमोडिया धर्मशाला, इंदौर में अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय का जीवन सादगीमय था, सादा जीवन उच्च विचार के जीवन को जीने वाला था, उनके विचारों को शुरू में लोग समझ नहीं पाए। जैसे ही “एकात्म मानववाद” उनके विचार अखबारों में आने लगा पूरे भारत में हड़कंप मच गया कि यह संपूर्ण मानव की चिंता करने वाला महापुरुष कौन है। आज उनके विचारों को पंडित दीनदयाल विचार संघ के संपूर्ण देश से पधारे पदाधिकारी गण जन-जन तक पहुँचाएं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष पूजा केथ, उत्तर प्रदेश संयोजक शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, पश्चिम बंगाल की महिला प्रदेश अध्यक्ष किरण शर्मा, झारखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष गौतम पांडे, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र दीवान, तेलंगाना प्रदेश की महिला अध्यक्ष एस.आर. प्रगति, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पिल्लई, गुजरात के युवा प्रदेश संयोजक प्रशांत शाह, राजस्थान के युवा प्रदेश अध्यक्ष रामसहाय प्रजापति, ने भी अपने विचार और विषय राष्ट्रीय बैठक में रखे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बद्री लाल सोमानी ने देश पर आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा सभी के सामने रखी। पंडित दीनदयाल विचार संघ के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष तुलसीदास मिश्रा ने भी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बैठक में रखी। स्वराज-75 वर्ष के उपलक्ष में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय चिंतक, प्रखर विचारक, ओजस्वी वक्ता हुकुम चंद सावला का और पूर्व सांसद एवं कई बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मेघराज जैन का छत्तीसगढ़ के कार्यकर्त्ताओं ने वहां की विश्व प्रसिद्ध कोशा शॉल से, तमिलनाडु के कार्यक्रम में तमिलनाडु की सिल्क शाल से और राजस्थान के पदाधिकारियों ने किशनगढ़ की प्रसिद्ध चित्रकारी “बनी-ठनी” भेंट करके किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने अमृत महोत्सव वर्ष पर हुकुम चंद सावला और मेघराज जैन को शॉल ओढ़ाकर सम्मान पत्र भेंटकर दोनों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीदास मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पाहार पहनाकर, दीप प्रज्वलित करके किया गया।