तीन ईनामिया अपराधी हुए गिरफ्तार, पिहानी पुलिस ने पकड़े 25-25 हजार के दो ईनामी

              हरदोई- पिहानी व सण्डीला पुलिस ने तीन शातिर इनामी अपराधी पकड़े है।पिहानी पुलिस ने 25-25 हजार के दो व सण्डीला पुलिस ने 10 हजार के इनामी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। सभी को पुलिस ने जेल भेजा है।
       इनामियों की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि उनके निर्देशन में एएसपी पश्चिमी व सीओ हरियाँवा के निकट पर्यवेक्षण में बनाई गई टीम में पिहानी के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी को 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश तब गिरफ्त में आये जब मुखबिर ने सूचना दी कि गौकश व हिस्ट्रीशीटर शाहाबाद तिराहे पर कहीं जाने के लिए मौजूद है।एसपी ने बताया कि जियाउल्लाह व अंसारुलहक निवासी खुरमुली पिहानी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था।
         एसपी ने बताया कि इसी तरह एएसपी पूर्वी ज्ञानजंय सिंह व सीओ सण्डीला नागेश मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव को भी एक बड़ी सफलता हाँथ लगी।बताया कि मुखबिर की सूचना पर  सण्डीला बस स्टैंड से इसी कोतवाली क्षेत्र के सुम्बाबाग निवासी 10 हजार के इनामी विजय कुमार कनौजिया को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।यह नाबालिग से दुष्कर्म व पास्को एक्ट में वांछित चल रहा था और पांच साल से फरार था।एसपी ने बताया कि सभी को जेल भेजा गया है।