भाजपा सरसवां मंडल का दो-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

मंझनपुर, कौशाम्बी : भाजपा की उपलब्धियों से पार्टी के कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया गया है। इसके लिए पार्टी की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के दिशा निर्देश में लोकसभा कौशांबी में सरसवां मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चला कर लोगो को जानकारी दी गयी है।

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 अक्टूबर एवं 27 अक्टूबर को भाजपा सरसवां मंडल में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष बृजेश मिश्र ने की है कार्यक्रम टिकरा में माता प्रसाद इंटर कॉलेज में मंगलवार को सकुशल संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में कौशांबी जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, एवं धनंजय सिंह, अमरनाथ त्रिपाठी, कमलेश कुमार, की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के सरसवां मंडल के पदाधिकारियों को पार्टी द्वारा किए गए कार्य व उपलब्धियों से अवगत कराया गया साथ ही पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक की प्रत्येक गतिविधियों का प्रशिक्षण उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक दिया गया।

प्रशिक्षण में सरसवां मंडल के अध्यक्ष बृजेश मिश्र जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी द्विवेदी, मंडल महामंत्री प्रमोद भार्गव, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, मंडल मंत्री सच्चिदानंद, उदय नारायण मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल पांडेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य शंकर दयाल सिंह, धनंजय सिंह, अशोक मिश्रा एडवोकेट, मंडल आईटी संयोजक (आईटी प्रमुख) रोहित पांडेय, सहसंयोजक बेदप्रकाश जायसवाल, शिवसागर द्विवेदी, सेक्टर अध्यक्ष महेंद्र सिंह, लालबाबू द्विवेदी, विमलेश मिश्र, अनिल पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया है।

मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट