एसटीएफ व पुलिस टीम ने अधिक मात्रा में अवैध गांजा बरामद कर चालक सहित दो को किया गिरिफ़्तार

खागा (फतेहपुर) कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाईपास स्थित नेशनल मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर एस टी एफ व खागा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक कंटेनर ट्रक, चालक सहित भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया।जिसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर दिया।
बताते चलें कि खागा कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाईपास स्थित नेशनल मार्ग पर समय समय लगभग साढ़े ग्यारह बजे मुखबिर की सूचना पर एस टी एफ इंस्पेक्टर अंजनी कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर ग्यानेन्द कुमार राय व खागा एस आई अखलेश कुमार आदि की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर ट्रक नम्बर RJ-GG4618 को चालक सचिन शर्मा उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र मैदान लाल निवासी गली नं 0 3रामनगर,थाना-किशनपुरा पानीपत हरियाणा c/oजसवीर, विकास नगर थाना सेक्टर-29 पानीपत हरियाणा व हनी उर्फ़ जतिन उम्र लगभग 22वर्ष पुत्र उमेश निवासी पार्ट नम्बर 68 बोहर थाना अर्बन स्टेट सेक्टर-3रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी तलासी लेने पर कंटेनर ट्रक से 2 कुंतल 90 किलो अवैध गांजा बरामद किया।

पुलिस उपाधीक्षक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि भारी मात्रा में मुखबिर की सूचना पर एस टी एफ फोर्स व खागा पुलिस की संयुक्त टीम ने एन एच टू पर एक कंटेनर ट्रक से दो कुंतल 90 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। और इन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश से लोड होकर वाया कलकत्ता होते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खपत करने हेतु ले जा रहे थे।तथा इन्होंने बताया कि एक ट्रक कंटेनर चालक सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर दिया गया है।

जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट