माधौगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई घटनाओं में आग लगने से दो महिलाएं झुलसी

        हरदोई– संदिग्ध अवस्था मे माधौगंज थाना क्षेत्र में आग लगने से दो महिलाएं झुलस गई उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
        थाना क्षेत्र माधौगंज के बघियारी निवासी पूनम 25 पत्नी छोटे आग लगने से झुलस गई। परिजनों ने बताया कि खाना बनाते समय ऊपर दीपक गिर गया जिससे वह झुलस गई।वही इसी थाना क्षेत्र के शुक्लापुर भगत निवासी प्रियंका 25 पत्नी योगेश्वर भी झुलस गई।परिजनों ने बताया कि वह खाना बना रही थी अचानक किसी तरह आग कपड़ों में लग गयी जिससे झुलस गई।दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।