जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज कछौना में “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम

कछौना (हरदोई) : बच्चियाँ छोटी-छोटी बातों को अपने तक सीमित न रखें, अभिवावकों को अवश्य बताएं । बालिकाओं को गुड टच, बैड टच के बारे में समझ होनी चाहिए, कोई भी बात बेहिचक अभिवावकों व शिक्षकों को तुरंत बताएं। मिशन शक्ति सुरक्षा कछौना पुलिस टीम द्वारा जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज कछौना पतसेनी में आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान 9 दिन तक चलेगा। यह अभियान तभी सफल होगा, जब बेटियां और महिलाएं खुलकर विरोध करेंगी।

इसके बाद ग्रामसभा को कुकुही में मिशन शक्ति की टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी बघौली ने की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जब्बार खां ने बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया, उन्होंने बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरीके से सजग और सतर्क है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्भय राजवंशी ने बताया है कि महिलाओं के सम्मान व स्वाभिमान के लिए प्रशासन सजग है। कोई भी समस्या छींटाकशी, बदतमीजी की गतिविधियां करता है। तब आप तत्काल हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1076 पर कॉल करके सहायता ले सकते हैंl महिलाएं ग्राम सभाओं में संचालित स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने आप को आत्मनिर्भर बनाएं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ० शिवराज सिंह पटेल, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्भय राजवंशी, विद्यालय की छात्र-छात्राओं सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इन आयोजनों से महिलाओं के आत्मबल में इज़ाफा हुआ है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता