
हरदोई। यूपी में बहुप्रतीक्षित नगर निकाय चुनाव सम्पन्न करने की दिशा में अब सरकार ने एक कदम आगे बढ़ा दिए है और नगर निगम के महापौर, नगरपालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।
निकाय चुनाव आरक्षण की अधिसूचना जारी होने के बाद यूपी में निकाय चुनाव जल्द होने की संभावनाएं बढ़ गई है। जारी की गई आरक्षण अधिसूचना में हरदोई सदर, बिलग्राम, शाहाबाद व पिहानी नगरपालिका सीट को अनारक्षित तथा सांडी सीट को ओबीसी घोषित किया गया है। मल्लावां नगरपालिका अध्यक्ष पद को ओबीसी महिला और संडीला सीट को ओबीसी घोषित किया गया है।
नगर पंचायत कछौना पतसेनी, गोपामऊ, माधोगंज और पाली को अनारक्षित डिक्लेयर किया गया है। बेनीगंज को अनुसूचित जाति महिला और कुरसठ को पिछड़ा वर्ग महिला हेतु आरक्षित किया गया है। नगर विकास विभाग ने जारी किए गए सीटों के आरक्षण पर 6 अप्रैल शाम 6 बजे तक आपत्तियां मांगी है।