गुजरात व हिमाचल में जीत पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

                हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद मील बहुमत के बाद हरदोई में भी भाजपाइयों ने खुशी जताई है। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ सिनेमा चौराहे पर जीत की खुशी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई।
             गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके बाद से भाजपाइयों में खुशी का माहौल दिखा। टीवी स्क्रीनों व अन्य संसाधनों से रुझानों को नीतजों में बदलते देख दोनों ही राज्यों में भाजपा में जश्न शुरू हो गया था। कार्यकर्ता पटाखों के साथ जीत की खुशी मनाते नजर आए। भाजपा समर्थक सड़कों पर उतरकर जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे थे। बता दें कि दोनों राज्यों के एग्जिट पोल्स में भाजपा की सरकार का अनुमान जताया गया था और वही अनुमान अब नतीजों में बदलते दिखाई दिए। अनुमानों के विपरित कांग्रेस ने अपनी जीत की उम्मीदें जताई थी लेकिन स्थिति इसके विपरित नजर आई।