
प्रश्न एक– ‘प्राकृत पैंगलम्’ है :–
१– एक ग्रन्थ है।
२– एक प्रकार की लिपि
३– चीन की एक ऐतिहासिक मीनार
४– प्राकृतिक भाषा के प्रवर्तन करनेवाले ऋषि का नाम
प्रश्न दो– निम्नांकित बोलियोँ मे से कौन-सी बोली पश्चिमी हिन्दी की नहीँ है?
१– कौरवी
२– दक्खिनी
३– हरियाणवी
४– मगही
प्रश्न तीन– ‘गया है’ क्रिया खड़ी बोली मेँ है; नीचे दिये गये विकल्प मे से इसे ‘ब्रजबोली’ मे क्या कहा जाता है?
१– गयो।
२– गयो है।
३– गयौ।
४– गयौ है।
प्रश्न चार– ‘धनदौलत’ निम्नांकित मे से किस भाषा का शब्द है?
१– हिन्दी-अरबी
२– पर्सियन-पश्तो
३– हिन्दी-फ़ारसी
४– हिन्दी
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; ५ जून, २०२५ ईसवी)