•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
कल (१० अप्रैल) ‘रविवार’ रहेगा और आपको ‘झंकार’ के दूसरे पृष्ठ पर ‘दैनिक जागरण-परिवार’ की रविवासरीय भाषिक प्रस्तुति ‘हिंदी हैं हम’ के अन्तर्गत ‘भाषा की पाठशाला’ मे महत्त्वपूर्ण शब्दों :– ‘अरण्यरोदन’, ‘छूमन्तर’, ‘ठठोली’ आदिक का विधिवत् अध्ययन करने को मिलेगा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की पाठक-पाठिकाएँ ‘नव दुनिया’ और ‘नई दुनिया’ के सौजन्य से प्रस्तुत हमारी पाठशाला से लाभान्वित हो सकती हैं।
तो आइए! कल की प्रतीक्षा करते हैं।