विश्राम सिंह यादव आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं- ऊषा वर्मा

नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

                हरपालपुर- जिले के समाजवादी पुरोधा रहे पूर्व विधायक स्वर्गीय विश्राम सिंह यादव की नौवी पुण्यतिथि पर मंगलवार को कटियारी डिग्री कॉलेज में हवन पूजन के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।ड्स मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया।तमाम वक्ताओं ने उनके जीवन के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उन से प्रेरणा लेने की बात कही।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते पूर्व सांसद उषा वर्मा ने कहा स्वर्गीय विश्राम सिंह यादव के बताए हुए मार्ग पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।अपने जीवन में उन्होंने तमाम संघर्ष करते हुए जनता की आवाज को उठाने का पूरा प्रयास किया।आज भी लोग उन्हें विकास पुरुष के नाम से जानते हैं। पूर्व सांसद ने कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। सपा को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा।
             सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव पम्मू ने कहा स्वर्गीय बाबूजी आज भी लोगों के दिलो में जिंदा है।कटियारी क्षेत्र का हर कार्यकर्ता उनकी एक आवाज पर जान देने को तैयार रहता था। उन्होंने कहा लगातार दो चुनाव से कटियारी क्षेत्र में सपा कमजोर पड़ी है। अब और मेहनत करके समाजवादी पार्टी को फिर से बुलंदियों पर लाना होगा।कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक प्रमुख बलराम सिंह यादव, पूर्व प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह यादव, यदुनंदन लाल वर्मा संतराम यादव भगवान बक्स सिंह ने संबोधित किया। श्रद्धांजलि सभा में दिनेश गुप्ता, अनोखेलाल कश्यप, मदनपाल भदौरिया, सियाराम कश्यप, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक यादव, हरिशंकर कुशवाहा राजेन्द्र यादव जितेन्द्र सिह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।