बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के लिए हुआ मतदान

                    हरदोई :- बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के गुरुवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। वोट डालने के लिए 10 बूथ बनाए गए थे। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के 22 पदों के लिए 1482 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
                  विदित हो अधिवक्ता संघ में सर्वाधिक महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष व महामंत्री माने जाते हैं। इन पदों के लिए इस बार क्रमश: आठ व नौ प्रत्याशी हैं। अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार शुक्ला, अरविंद कुमार सिंह पुत्र राजपाल सिंह, कुलभूषण सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा पीके मिश्रा, जगन्नाथ प्रसाद राजवंशी, दीपक कुमार गौहर , सत्येंद्र मोहन मिश्र व शैलेश चंद्र पांडेय दावेदार हैं। महामंत्री पद के लिए अनिल कुमार मिश्र बहोरवा, आदर्श कुमार पांडेय, कमलेश कुमार सिंह, कुलदीप कृष्ण द्ववेदी, कौशल कुमार सिंह, घनश्याम शुक्ला उर्फ बाबा, प्रमोद कुमार वर्मा, जेपी त्रिवेदी, व रोहित कुमार श्रीवास्तव दावेदार है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चक्रपाणि शुक्ला उर्फ सीपी शुक्ला, महामहिमा श्रीवास्तव, राजीव कुमार सिंह चंदेल व सच्चिदानंद पांडेय दावेदार हैं।
                     दस वर्ष से ऊपर के उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अलंकार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, कृष्णकांत मिश्र, रामसिंह व सुधीर कुमार यादव व सुनील सिंह सोमवंशी दावेदार हैं। उपाध्यक्ष दस वर्ष से नीचे के लिए विनीश चंद्र शुक्ला, शैलेंद्र कुमार सिंह, सौरभ सिंह व सुबोध सिंह , कोषाध्यक्ष पद के लिए ओमकुमार, उपेंद्र कुमार मिश्र व श्रीमती ममतेश गुप्ता, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए प्रमोद कुमार व योगेंद्र कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री पुस्कालय के लिए नीरज कुमार सिंह, शिवनंदन लाल पांडेय व संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद हेतु पंकज कुमार पांडेय, राकेश कुमार पांडेय व रामप्रताप यादव मैदान में हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य के पद पदों के लिए 11 व कनिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।