बिहार विधानसभा की दो सीटों- मोकामा और गोपालगंज के उपचुनाव के लिए कल होगी वोटिंग

बिहार विधानसभा की दो सीटों- मोकामा और गोपालगंज के  उपचुनाव के लिए कल वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 6 नवंबर को होगी। मोकामा सीट, राष्‍ट्रीय जनता दल विधायक अनंत सिंह को आर्म्स एक्ट मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य ठहराए पर खाली हुई थी, जबकि गोपालगंज में भाजपा विधायक सुभाष सिंह की मृत्यु के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। मोकामा सीट से छह जबकि गोपालगंज सीट से नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है।