सई नदी की करुण कथा : पौराणिक और ऐतिहासिक नदी मर रही है

गंज जलालाबाद मे वि०प० सदस्य अवनीश कुमार का हुआ भव्य स्वागत, गरीब महिलाओं मे बांटे कंबल


मल्लावां : 28 जनवरी 2023– ग्राम गंज जलालाबाद में लखनऊ स्नातक खण्ड क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह के आगमन पर ग्राम प्रधान अभिषेक दीक्षित एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। समाजसेवी नरेश दीक्षित ने भी अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न देकर अवनीश कुमार सिंह को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आयोजन कर रहे युवा नेता अभिषेक दीक्षित ने अवनीश कुमार सिंह के हाथों से गरीबों में कंबल वितरण भी करवाया। इसी क्रम में मंच से जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए अवनीश कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान अभिषेक दीक्षित के माध्यम से किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की एवं गरीबों के हित के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की और विकास कार्यों में मदद करने का भी आश्वासन दिया। उनके साथ में प्रमुख शिक्षाविद् विनीत सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बाबा शिवराज सिंह जी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेश दीक्षित, ग्राम प्रधान अभिषेक दीक्षित, गंगा सागर तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता,अटल दीक्षित, सुधीर बाजपेई, रामकुमार गौतम, बुद्धू गौतम, आरिफ, समीर, बब्लू आर्य, प्रियम कटियार, उमेश कुशवाहा, गुड्डू तिवारी, पत्रकार नवीन तिवारी, राजेश दीक्षित, सुनील दीक्षित, शुभम पांडे, अमरनाथ दीक्षित और सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद रहे।