दीपक कुमार श्रीवास्तव :
कछौना (हरदोई)। हाल ही में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन जनपद सीतापुर में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार अवध प्रांत के सभी जिलों की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। इसी क्रम में पूर्व में हरदोई जनपद से एबीवीपी नगर मंत्री के दायित्व का निर्वाहन कर चुके ओमवीर सिंह की संगठन के प्रति निष्ठा, कार्य एवं अनुभव को देखते हुए उन्हें आगामी सत्र 2021-22 के लिए जनपद हरदोई का जिला संयोजक नियुक्त किया गया।

रविवार को नगर कछौना पहुँचने भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह के आवास पर बालामऊ नगर इकाई एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिला संयोजक ओमवीर सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, भाजपा जिला प्रतिनिधि ब्रह्म कुमार सिंह, अनूप दीक्षित, एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्पित अवस्थी, तहसील सहसंयोजक मणि सिंह आदि ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। जोरदार स्वागत से अभिभूत होकर एबीवीपी के नवनियुक्त जिला संयोजक ओमवीर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह राघव, अंकित परमार, अभिनव, संजय सिंह, नरेंद्र, सीलु, शशांक अवस्थी, शुभम, रमन सिंह, दीपक सिंह, अंकित शुक्ला, सलिल दिक्षित क्रांतिकारी गरीब फाउंडेशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश विक्रम, मुकेश सिंह, निर्भय सिंह, सोम सिंह,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।