देश के ‘बीभत्स’ राजनीतिक वातावरण के लिए कौन उत्तरदायी?

डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय


”तू-तू मैं-मैं” की राजनीति से सम्पूर्ण देश में बीभत्स परिदृश्य उपस्थित हो चुका है। इसके लिए भा०ज०पा० उतनी ही ज़िम्मेदार है जितनी कि काँग्रेस पार्टी है। प्रधान मन्त्री के पद पर काम कर रहे व्यक्ति को यह अच्छी तरह से समझ लेना होगा कि वर्तमान प्रधान मन्त्री ‘भारतीय जनता पार्टी’ का नहीं है और न यह लोकतन्त्रीय पद किसी की विरासत है। किसी व्यक्ति के प्रधान मन्त्री बन जाने से ऐसा नहीं है कि वह व्यक्ति देश के संविधान से बढ़कर है। प्रतिशोध की राजनीति से देश की गति और प्रगति ठहरती जा रही है।
सत्ता-प्रतिष्ठान को लोकतन्त्रीय प्रतिपक्षी दल की भूमिका का पूर्ण सम्मान करना होगा और प्रतिपक्षी दलों को सत्ता-पक्ष की प्रत्येक सकारात्मक भूमिका का आदर करना होगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो आनेवाले समय में देश की कुत्सित, कलुषित, कलंकित राजनीति का पूर्ण बहिष्कार करने के लिए देश की जनता सामने आने के लिए बाध्य हो जायेगी।