अयोध्या में प्रधानमन्त्री के प्रतिपल-भागीदारी की सूचना सार्वजनिक क्यों?

— आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

देश की शीर्षस्थ गुप्तचर संघटन ने यह सूचना दे दी है कि अयोध्या में भूमिपूजन के समय आतंकी विघ्न डाल सकते हैं तब हमारे मीडियातन्त्र को क्यों सूचना दी जा रही है– प्रधानमन्त्री तीन घण्टे तक अयोध्या में रहेंगे। अमुक समय पर अमुक-अमुक स्थानों पर जायेंगे?

यह तो पूर्णत: आपत्तिजनक है। विशेष प्रशिक्षा-प्राप्त जिन पाकिस्तानी आतंकवादियों को अयोध्या में भेजने की व्यवस्था की गयी है, वे मीडिया की ओर से प्रसारित-प्रकाशित सूचना को सुनते, देखते तथा पढ़ते नहीं होंगे?

यदि कोई अप्रिय घटना अयोध्या में घटती है तो इसके लिए सबसे पहले वे लोग उत्तरदायी होंगे, जो मीडियातन्त्र को प्रधानमन्त्री के ‘प्रतिपल’ कार्यक्रम और उसमें उनकी भागीदारी की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। हमारा ‘मुक्त मीडिया’ ऐसे आपत्तिजनक कृत्य करनेवालों और मीडिया की भूमिका की घोर निन्दा करता है।

(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; ४ अगस्त, २०२० ईसवी।)