हरदोई- मुलायम यूथ ब्रिगेड की सपा कार्यालय पर हुई पहली मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने जिला कार्यकारिणी घोषित की। जिला उपाध्यक्ष अभिनव राजपूत, भूपेन्द्र सिंह, रोहित त्रिवेदी, खैरुन्निशा, जिला महासचिव यादवेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, जिला सचिव मुजीब मलिक, शोभित बाजपेयी, सुधीर गुप्ता, सन्दीप गुप्ता, नन्दकिशोर यादव, कौशल यादव, राजवीर यादव, कार्यकारिणी सदस्य रंगनाथ शुक्ला, प्रदीप सिंह, मनोज सिंह, महेश चन्द्र मिश्रा, मनोज शुक्ला को बनाया गया।बैठक में लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा, हरिनाम सिंह यादव, पप्पू सिंह, शिवम् गुप्ता, रमेश कश्यप, विजय पाण्डेय आदि मौजूद रहे।