भाई की पिटाई करने का विरोध करने पर युवक को मौत के घाट उतारा

               सड़क हादसे के बाद भाई की पिटाई कर रहे हमलावरों को मना करने की कीमत छोटे भाई को जान देकर चुकानी पड़ी। बड़े भाई की पिटाई कर रहे लोगों को रोकने पर हमलावरों ने बड़े भाई को छोड़कर छोटे भाई की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।वही इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
               सुरसा थाना के सहजना खेड़ा निवासी महेंद्र टडियावा थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार मुरारी निवासी मोहन पुरवा गए थे।साथ ही में उनका भाई प्रेमचंद भी गया था। मुरारी के यहां उनकी पुत्री विनीता की 5 मई बारात आई थी। परिजनों के मुताबिक वहीं से वापस महेंद्र बाइक से रविवार को घर जा रहे थे रास्ते में टडियावा थाना क्षेत्र के हर्रई पुल के पास बाइक की टक्कर लगने से महेंद्र जख्मी हो गए।
                 महेंद्र का कहना है जिन लोगों की बाइक से टक्कर हुई ।वह 3 बाइकों पर सवार 9 लोग थे। उन्होंने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच पीछे से उन का छोटा भाई प्रेमचंद्र आ रहा था। उसने हमलावरों का विरोध किया इससे हमलावर खफा हो गए और उसे छोड़कर प्रेमचंद्र की पिटाई शुरू कर दी जिससे दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने प्रेमचंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि महेंद्र के हाथ नाजुक होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। सोमवार को परिजन महेंद्र को किसी निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए लेकर चले गए।बताया गया है प्रेमचंद के 1 पुत्र है खेती किसानी घर के परिवार की परवरिश करता था।