मल्लावां – क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों सहित एक विवाहिता प्रेमी के साथ रफूचक्कर हों गयी। पीडितो ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों सहित एक विवाहिता घर से अपने प्रेमियों के साथ भाग गई। एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग लड़की सुबह सामान लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नही लौटी । लोगों ने किसी लड़के के साथ जाते देखा है। इसी तरह ग्राम परमी में एक चार बच्चों का पिता अपनी चचेरी नाबालिग बहन को प्यार में फसाकर रफूचक्कर हो गया।उसको पकड़ने के लिए युवती व युवक के परिजनों ने कोतवाली में कार्यवाही के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इसी तरह कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी एक व्यक्ति की पत्नी सुबह 11 बजे बैंक में पैसा निकालने को आयी थी। न लौटने पर पति ने कोतवाली में पत्नी के प्रेमी संग भाग जाने की तहरीर दी है। यह महिला अपनी 3 वर्षीय पुत्री को छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति अपनी पुत्री के साथ पत्नी को ढूढ़ता फिर रहा है।
पुलिस ने सभी का प्रार्थना पत्र लेकर जांच के बाद कार्यवाही करने का अश्वासन दिया है।