संदिग्ध हालत में ससुराल में युवक की मौत हत्या का आरोप

सुरसा थाना के बरहा गांव में रक्षाबंधन के पर्व पर ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।घटना की सूचना पाकर परिजन जिलाअस्पताल पहुंचे।लेकिन तब तक ससुरालीजन मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
 हरियावा थाना के भेठी नेवादा निवासी बागीश की दो वर्ष पहले सुरसा थाना के बरहा निवासी मायाराम की पुत्री सुधा के साथ शादी हुई थी। बागीश के  ढाई वर्ष की पुत्री है मृतक के भाई लालबिहारी का आरोप है कि उसके भाई वागीश की ससुराल में हत्या की गई है । ससुर मायाराम साढू रणधीर समेत चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वजह में उसका कहना है कि पत्नी सुधा को तलाक को लेकर कहासुनी हुई थी।इसी के चलते वागीश  की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा है।