बदायूं में यूपी 100 के वाहन पीआरवी 1275 को थाना सहसवन क्षेत्र के नसरूल्ला गंज में अवैध रूप से जानवरों के वध की सूचना दी गयी । इस सूचना पर पुलिस वाहन तत्काल मौके पर पहुंचा और वहाँ मांस सहित लोगों को देखा । जैसे ही कसाइयों ने पीआरवी को देखा, वह भागने की कोशिश करने लगे । लेकिन मुस्तैद पुलिस ने आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया । पुलिस को आरोपियों के पास से लगभग 40 किग्रा मांस बरामद हुआ । यूपी 100 की पीआरवी टीम ने आरोपियों को स्थानीय थाने के सुपुर्द कर दिया ।