ग्राम पंचायत टांडा को खुले में शौच से मुक्त होने पर मंत्री सत्यदेव पचौरी ने दी बधाई

आज मंत्री सत्यदेव पचौरी ने फतेहपुर जनपद में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायत टांडा को खुले में शौच से मुक्त होने पर हार्दिक बधाई देकर ओडीएफ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और उ. प्र. सरकार में सहयोगी मंत्री श्री जय कुमार जैकी जी की उपस्थित में जनमानस को सम्बोधित किया ।
फतेहपुर निरीक्षण भवन में सरकार में सहयोगी कारागार मंत्री, श्री जय कुमार(जैकी), जिला अध्यक्ष श्री दिनेश बाजपाई जी, फतेहपुर जिला अधिकारी एवं अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ ओडीएफ पर समीक्षा बैठक की । फतेहपुर निरीक्षण भवन में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ ओडीएफ योजना और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की ।