कटीले तारों पर गिरी एचटी लाइन, युवक झुलसा

         बेनीगंज– खेत मे लगे कटीले तारो पर हाई टेंशन लाइन का तार गिरने से करेंट की चपेट में आया एक युवक गम्भीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
        बेनीगंज कोतवाली के महीन कुंड निवासी शिवाकांत सोमवार की सुबह गन्ने के खेत पर चारा लेने गया था । हरिहरपुर पावर हाउस से गाँव को आने वाली 11 हजार बिधुत लाइन का तार परशुराम के खेत मे टूटा पड़ा हुआ था । खेत के चारों तरफ लगे कटीले तार में करंट का प्रवाह  था । अचानक कंटीले तारो की चपेट में आने पर शिवाकांत  बुरी तरह झुलस गया । आनन-फानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुचे  । इस घटना का प्रार्थना पत्र भाई सुशील कुमार  तिवारी ने कोतवाली बेनीगंज में  दिया है।