*हरदोई:* कछौना नगर के चौराहे पर हुई भगदड़ में पत्रकारों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को लेकर सभी पत्रकार संगठनों में पुलिस विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त था जिसको लेकर गुरुवार को शहीद उद्यान में जिले भर के पत्रकार संगठनों की मीटिंग व धरना हुआ। जहां मौके पर पहुंचे एसपी महोदय को सभी पत्रकार संगठनों की तरफ से पत्रकार पी.डी. गुप्ता कछौना व दीपक कुमार श्रीवास्तव पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे से नाम हटाने व सम्बंधित थानाध्यक्ष पर कार्यवाही का ज्ञापन दिया गया जिस पर एसपी महोदय ने मुकदमे में फर्जी रूप से लिखे गए दोनों पत्रकारों के नाम तत्काल हटाने व सम्बंधित थानाध्यक्ष को भी वहां से अन्यत्र भेजने को कहा।