हरदोई- मंगलवार को पड़ने वाले शाही स्नान के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल वा राजकीय रेलवे पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर यात्रियों की सघन तलाशी ली वा यात्रियों को जागरुक भी किया।
जीआरपी आरपीएफ द्वारा चलाये गए अभियान के अंतर्गत स्टेशन परिसर,आरक्षण केंद्र, प्लेटफार्म एक, दो, तीन व प्रतीक्षालयों की जांच की गई । जाँच अभियान में सुरक्षाकर्मियों द्वारा यात्रियों के समान व डाउन दिशा की ओर जाने वाली गाड़ियों की भी सघन तलाशी ली । यात्रियों को लावारिस बैग, पायदान पर यात्रा ना करने वा अपरचित व्यक्ति से खाद्य सामग्री ना लेने, संदिग्ध व्यक्ति व लावारिस वस्तु मिलने पर आरपीएफ-जीआरपी को सूचित करने हेतु जागरूक भी किया गया।
आरपीएफ कंपनी कमांडर योगेश यादव वा जीआरपी एसओ योगेंद्र यादव द्वारा बताया कि हाल की में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर हमने सभी सिपाहियों को अलर्ट पर रख रखा है मंगलवार को प्रयागराज में पड़ने वाले शाही स्नान को देखते हुए सोमवार शाम संयुक्त जांच अभियान चलाया है और यह अभियान समय-समय पर चलता रहेगा। जाँच के दौरान आरपीएफ वा जीआरपी के सतीश चंद्र शर्मा, रामसेवक यादव, सुनील कुमार यादव समेत जीआरपी के समस्त सिपाही मौजूद रहे।