धनुष-यज्ञ लीला का हुआ मंचन : रंगभूमि जब सिय पगु धारी, देखि रुप मोहे नर नारी

रामू बाजपेयी

पाली (हरदोई)- पाली नगर में आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गयी है।इस मेले का इतिहास काफी पुराना है व क्षेत्र में मेले की धूम रहती है। मेले में काफी दूर दूर से झूले व सर्कस आते है जिनका लोग भरपूर आनंद लेते है आनन्द लेते है।

शनिवार को मेले में धनुष-यज्ञ लीला का मंचन किया गया । जिसमे दिखाया गया कि जब सीता जी ने रंगभूमि में अपने कदम रखे तो वहाँ पर उपस्थित सभी नर नारी उनके सुंदर रूप को देखकर मोहित हो गए। जैसे ही भगवान श्री राम ने धनुष का भंजन किया, रामलीला मैदान भगवान श्री राम के जयकारों से गूँज उठा। 6 अक्टूबर धूमधाम से श्री राम बारात निकाली जायेगी। 22 अक्टूबर को रावण वध के साथ मेले का समापन होगा।