ग्रामपंचायत भीखमपुर में ज़रूरतमंदों को नहीं मिले आवास एवं शौचालय

● ग्रामपंचायत भीखमपुर में जरूरतमंदो को नहीं मिला आवास एवं शौचालय, ग्रामीणों ने प्रधानपुत्र और ग्राम विकास अधिकारी पर लगाया आरोप ।

भरवारी, कौशाम्बी : जनपद कौशाम्बी विकासखंड मूरतगंज के ग्राम पंचायत भीखमपुर में ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी से
बोगस फर्म के नाम फर्जी बिल बाउचर तैयार कर विकास निधि से रुपए निकाल दुरुपयोग कर रहे हैं। जिले में इस समय मनबढ़ पंंचायत सचिवों की बाढ़ है। ग्राम पंचायतों में तैनात सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से विकास कार्यों में मनमानी करते है। जब ग्रामीण इसका विरोध करते है तो उन्हें अपने ओहदे के दम पर फर्जी मुकदमे में जेल भेजवाने की धमकी देते हैं। ऐसा ही मामला इन दिनों मूरतगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत भीखमपुर में तैनात सेक्रेटरी की कार्यप्रणाली में देखने को मिल रहा है।

ग्रामीणों की माने तो लगभग दो साल पहले तैनात हुआ गांव का सेक्रेटरी की निगाह ग्राम पंचायत के खाते में जमा धन पर टिकी हुई है। और आवास की नई लिस्ट 2020 की आई है। जिसका सर्वे हुआ। ग्राम प्रधान के कहने पर जो आवास पात्रों का नाम लिस्ट से काट कर अपने चहेतों को दिया गया। तैनाती के बाद से ही उक्त सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान सरकारी खजाने को लूटने में व्यस्त है।

सूत्रों की माने तो अपने आप को मनबढ़ मान बैठा सेक्रेटरी ग्राम पंचायत के विकास कार्यो में मनमानी बरत रहा है। विकास कार्यो के लिए खर्च की जाने वाली राशि मे बोगस फर्मो के नाम से फर्जी बिल बाउचर तैयार कर लाखों रुपये का बंदरबांट किया जा चुका है। सूत्रों का यह भी कहना है कि उक्त सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान के खिलाफ मनमानी बरतने की शिकायत विभाग और शासन स्तर पर भी की गई है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि उक्त सेक्रेटरी की मनमानी के चलते गांव के लोग त्रस्त है। शौंचालय बनवाने के नाम पर सेक्रेटरी द्वारा पैसे लेकर लाभार्थियों को चेक काटी जा रही है। सेक्रेटरी ने अपने चहेतों के नाम से एक ही परिवार में दस दस लोगों को लाभार्थी बनाकर योजना का लाभ अनैतिक तरीके से दिया है। और ग्राम पंचायत भीखमपुर में 227 की लिस्ट में पात्र है!अभी तक पात्रों को शौचालय नहीं मिला है। ग्रामीण अनंदीन, कल्लू, अंगद ,गरीबदास धर्मवीर ,राम औतार, जीत लाल, जगपत, कंधई ,राम प्रताप, मतई ,प्यारेलाल, नरेंद्र, बच्चू लाल, रामरूप ,राम औतार, देशराज , जगपत, घनश्याम, विपत, रामा देवी , फूल सिंहआदि पात्रों को शौचालय नहीं दिया गया है। इन लोगो का 2017 की शौचालय लिस्ट में नाम शामिल है। ग्रामीणों की माने तो उक्त व प्रधान, सेक्रटरी के मनमाना रवैया की निष्पक्ष जांच हो जाये तो सेक्रेटरी के काले कारनामों का काला चिट्ठा तो खुलेगा ही। साथ मे हवालात का भी सामना करना पड़ेगा। गांव के लोगों ने सेक्रेटरी के खिलाफ जांच कर कार्यवाई की मांग किया है।

भरवारी से शिव सागर पटेल की जमीनी रिपोर्ट