● पइंसा पुलिस ने पंद्रह-पंद्रह हजार के दो व कोखराज थाना क्षेत्र से एक ईनामिया बदमाश गिरफ़्तार, लूट की वारदात में चल रहे थे वांछित ।
कौशाम्बी : मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में लुटेरों को आखिर इलाकाई पुलिस ने दबोच ही लिया। काफी दिनों से वांछित चल रहे इन बदमाशों पर जिला पुलिस द्वारा पंद्रह हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया गया था। इसके बाद भी यह लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर थे।
लेकिन थानाध्यक्ष महेश मिश्रा की अगुवाई में बनी टीम ने मुखबिरों का जाल बिछाकर बीती रात इन लुटेरों को दबोच ही लिया। लुटेरों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधिकारियों ने इलाकाई पुलिस की प्रशंसा की है।
मामले का खुलासा करते हुए सिराथू क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि अपराधियों के धर पकड़ के लिए एसपी अभिनंदन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि थानाध्यक्ष मोहब्बतपुर पइंसा महेश मिश्रा को गुरुवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की वारदात मे वांछित 2 ईनामिया गिरजेश सिंह यादव पुत्र धर्म सिंह व विकास सिंह यादव पुत्र अर्जुन सिंह थाना क्षेत्र के रामसहाईपुर पुलिया के पास मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल सक्रिय होकर पुलिस टीम ने इन्हे घेर कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बदमाशों के कब्जे से 1 तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर और लूट का 3400 रुपया पुलिस ने बरामद किया। थोड़ी ही देर मे पुलिस को थाना को मुखबिर से सूचना मिली कि कोखराज में आधा दर्जन मुकदमों में वांछित गैंगस्टर धर्मेंद्र पटेल उर्फ छोटू पइंसा थाना अंतर्गत नारा मोड़ के पास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने टीम के साथ घेराबंदी कर उसे भी दबोच लिया। तलाशी के दौरान गैंगस्टर धर्मेंद्र उर्फ छोटू के पास से भी पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। पकड़े गए तीनों अपराधी 15- 15 हजार के इनामिया थे।सभी आरोपियों को पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया। बरामदगी करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष महेश मिश्रा एसआई अवनीश पाठक एसआई शिवकुमार मिश्रा का वेद प्रकाश पांडेय का राम सिंह व का पंकज त्रिपाठी शामिल रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट कौशाम्बी