अपर पुलिस उपायुक्त यातायात कार्यालय निकट गोल्फ क्लब चौराहा हजरतगंज में आज सुरेश चन्द्र रावत ने जनपद लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त यातायात (ADCP TRAFFIC LUCKNOW) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है ।

श्री रावत ने कहा कि जनपद लखनऊ की यातायात व्यवस्था को और अधिक निर्बाध व सुगम बनाए जाने हेतु पूर्ण प्रयास किया जाएगा । मोबाइल नंबर 9454401085 व 9415332676 पर व्हाट्सएप के माध्यम से यातायात से संबंधित समस्याएं, शिकायतें व सुझाव सदैव आमंत्रित हैं । शिकायतों व सुझावों पर गम्भीरता से विचार किया जाएगा और त्वरित कार्यवाही की जाएगी ।