रिया कापड़ी (Riya Kapri, Khatima, Uttrakhand)
माँ का प्रत्येक स्वरूप हमें जीवन की राह दिखाता है।
हर चुनौती में शक्ति देता है, हर डर को हरा देता है।
साहस भीतर से आता है, भक्ति हृदय से उठती है।
भक्ति के साथ कदम बढ़ाओ, और सफलता की ओर बढ़ो।
क्योंकि विजय सच्चाई के मार्ग पर ही मिलती है।
देवभूमि की वादियों में, गूंजती हैं घंटियों की तान।
हर शिखर पर मेरी माँ का वास, कण-कण में बसी पहचान।
सूरज के प्रकाश में जब निखरते हैं उनके चरणों के निशान।
मन के अँधेरों को मिटाती, पुण्य की वर्षा कराती।
भक्ति के सरोवर में हमें, शांति और शक्ति की राह दिखाती।
हर संकट में जो साथ दे, वो मेरी मैया कहलाती।
हर स्वरूप में उनका संदेश, दिव्य साहस, अटूट श्रद्धा और पावन विश्वास।
उनके प्यार और कृपा की छाया में मन सदा निर्मल
हर तूफ़ान और चुनौतियों को पार, माँ दुर्गा के आशीर्वाद से।
मिलता है मन को सुख और साहस का आधार।
सत्य धर्म और साहस से भर दे मन की गहराई।
माँ के चरणों में पाए हर मुश्किल का समाधान भाई।
तो आओ मिलकर नमन करें माँ के दिव्य रूप को।
जो भक्ति, प्रेम और शक्ति से सजाए जीवन के हर रूप को।
॥ "जय माता दी" ॥