मंत्रोच्चार के बीच भाजपा कार्यालय भवन के निर्माण को भूमि पर शिला स्थापित

                   2010 के नवम्बर की 2 तारीख़ को भी मंगलवार था, जब गंगा नगर कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय भवन का शिलान्यास तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने किया था और तत्कालीन प्रदेश महामन्त्री संगठन नगेन्द्र नाथ मौजूद रहे थे। शिलान्यास कार्यक्रम तत्कालीन जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ था। ठीक 7 बरस बाद यानि 2017 के अक्टूबर माह की 10 तारीख़ है और दिन मंगलवार, जब भाजपा जिला कार्यालय के लिए उसी जगह भूमि पूजन और शिला स्थापना कार्यक्रम हुआ। लेकिन, मंगलाचरण करने वाले चेहरे बदले हुए थे।

                भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पड़ोसी सीतापुर जनपद में प्रदेश के 51 जनपदों के पार्टी कार्यालयों का शिलान्यास किया, जिसमे हरदोई कार्यालय का शिलापट भी शामिल रहा।यहां भाजपा की अवध क्षेत्र इकाई के महामन्त्री हरदोई प्रभारी नीरज सिंह और जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री ने वैदिक विधि-विधान से कार्यालय भवन की भूमि का पूजन किया। हवन में आहुतियां दीं और तत्पश्चात कार्यालय भवन भूमि की आग्नेय दिशा में 05 शिलाएं स्थापित कीं।कार्यक्रम के व्यवस्थापक महायोगी गुरु गोरखनाथ कन्या इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक अविनाश मिश्रा रहे। केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार अध्यक्ष पीके वर्मा को प्रदेश से कार्यालय निर्माण प्रभारी का दायित्व मिला है।
                    जिलाध्यक्ष शास्त्री सभी को पैर धोकर भूमि पूजन स्थल पर आने की लगातार ताक़ीद कर रहे थे। लेकिन, जब आग्नेय दिशा में शिला स्थापना हुई तो सभी नंगे पैर खड़े थे। सिवाय, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा और पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान को छोड़ कर। वर्मा जूते और चौहान मोज़े पहन पूजन में शामिल हुए।भूमि पूजन में विधायक रामपाल वर्मा, रजनी तिवारी व प्रभाष कुमार, पूर्व विधायक/पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह चौहान, पूर्व विधायक अनिल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामौतार शुक्ला, वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र सिंह खेतौली, अभय शंकर शुक्ला, नरेन्द्र सिंह सोनू, अखिलेश पाठक, अवधेश रस्तोगी, अखिलेश वर्मा, प्रेमपाल लोहिया, जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, आज़ाद भदौरिया, अजीत सिंह बब्बन, सुनीता सिंह राठौर, महामन्त्री जगन्नाथ राजवंशी, रामचन्द्र राजपूत, राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष डॉ0 अनुज गुप्ता, मन्त्री इंजी.ओम वर्मा, मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक, मीडिया सम्पर्क प्रमुख प्रीतेश दीक्षित, नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी सदस्य पारुल दीक्षित, समीर सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ठाकुर सन्दीप सिंह, महामन्त्री आशीष पाठक व अर्जुन सिंह, सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजाबक्श सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह, अरविन्द सिंह, सूरज सिंह सोमवंशी, अनुराग मिश्रा, रामदास कटियार पिहानी, अभिषेक वैश्य रिशु, बागीश ठाकुर, आकाश सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलभूषण सिंह, भानु सिंह, कोथावां मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ‘पिन्टू’, शाहाबाद नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पवन रस्तोगी, डीपी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा-जन मौजूद रहे।