आखिर अब धीरे धीरे सरकार चेत रही है।कानून व्यवस्था को लेकर शुरू से ही विपक्ष के निशाने पर रही योगी सरगार एक्शन के मूड में आ गयी है।सीएम योगी के निर्देश के बाद अधिकारी भी सख्त लहजे में आ गए हैं और अपने मातहतों पर शिकंजा कसना शुरू करने लगे है।प्रमुख सचिव का सीएम की मंशा का दर्शाता एक पत्र जिले को पहुंच चुका है जिसमे वर्णित विन्दुओ का अनुपालन कड़ाई से करने के निर्देश जारी किए गए है।
प्रमुख सचिव अरविंद कुमार के द्वारा जारी किए गए इस पत्र में यूं तो कई अहम विन्दुओ पीकर अधिकारियों को न सिर्फ आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है वरन उन पर कड़ाई से अमल किये जाने के आदेश है।इन विन्दुओ मे प्रदेश में रेल दुर्घटनाओं को रोके जाने एवं रेलवे के अधिकारियों सुरक्षा बलों के साथ सामंजस्य स्थापित कर आवश्यक बैठकें करने के निर्देश के साथ रेल यात्रियों को समय से सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए ट्रेनों में ड्यूटी पर जीआरपी के सिपाहियों के मोबाइल नंबर प्रत्येक कंपार्टमेंट में अंकित करने के निर्देश दिए गए है।
प्रमुख सचिव ने सीएम के आदेशों का हवाला देते हुए कहा है कि एसटीएफ द्वारा टीम गठित कर पशु तस्करी अवैध बूचड़खाने अवैध खनन व संगठित अपराधों पर भी लगाम लगाई जाने के साथ मामलों में कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किए है।प्रमुख सचिव का स्पष्ट आदेश है कि अपराधियों के साथ साठ गांठ करने वाले पुलिस कर्मी बर्खास्त किये जायें अथवा आवश्यक रूप से सेवानिवृत्त किये जायें।प्रमुख सचिव ने कहा है कि सीएम की इस मंशा का कड़ाई के साथ अनुपालन कराया जाए।