खसरा-खतौनी के नाम पर चायल तहसील अन्तर्गत सरवाकाजी का लेखपाल करता है अवैध वसूली

कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के किसानों के उत्थान हेतु भ्रष्टाचार/अवैध वसूली को रोकने के लिए कड़े कानून का अनुपालन कराने के लिए जिले के आला अधिकारियों को निर्देशित कर रही है। वहीं जनपद कौशाम्बी के चायल तहसील का चर्चित लेखपाल मदन सिंह मूरतगंज ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सरवाकाजी में किसानों से खसरा खतौनी के नाम पर अवैध वसूली करता है।

किसानों ने खसरा बनाने के लिए लेखपाल से आग्रह किया तो शुल्क की मांग की गई।किसानों से लेखपाल व साथ आया दलाल प्रति गाटा का पचास रुपए लेता है जिसका जितना गाटा है उससे हर गाटे का पचास रुपए लेता है। मानें तो हर किसान से 100,200, रुपए वसूली करता है। उक्त लेखपाल सरकारी नौकरी करने के बावजूद भी जो पैसा नहीं देता उससे बोलता है कि बाद में खसरा मिलेगा अभी नहीं आया है। गांव में किसान भाईयों की मानें तो ये लेखपाल जमीनी विवादों में भी शुल्क वसूली करता है। वहां मौजूद एक जागरूक किसान मोबाइल से क्लिपिंग बनाना शुरू कर दिया। स्टिंग में लेखपाल के साथ आया दलाल किसानो से पैसा लेते हुए दिखाया गया है। फिर अवैध वसूली शुल्क लेखपाल की जेबों में जाता है। इसमें लेखपाल को यह कहते भी सुना जा रहा है कि पैसा ऊपर तक जाता है ,योगी सरकार में ऐसे भ्रष्ट लेखपाल सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं।ऐसे भ्रष्ट लेखपालों के विरुद्ध किसानों से अवैध वसूली पर नकेल कसते हुए कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। उक्त लेखपाल के अवैध कारनामों से सरवाकाजी के ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

……….जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट