फांसी लगाकर कपड़ा व्यवसायी ने दी जान

                शहर कोतवाली इलाके में कपड़े की दूकान चलाने वाले युवक ने घर के अंदर बने बाहरी कमरे में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
               शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बहरा सौदागर पूर्वी निकट पीला मंदिर निवासी आसीष उर्फ टिंकू 22 पुत्र अवधेश का शव उसके ही घर के बाहरी कमरे में फाँसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी होने से घर मे कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान रहता था जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया। मृतक रेलवेगंज में कपड़े की दूकान चलाता था।