*कछौना(हरदोई):* वन क्षेत्र कार्यालय कछौना के वन चेतना केंद्र कामीपुर में विश्व पृथ्वी दिवस व गंगा सप्तमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने पर्यावरण की महती भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। अध्यक्षता की जिम्मेदारी कछौना मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह के कंधों पर रही। मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ब्रम्ह कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ धरती की उंगलियां हैं, पेडों को काटने से पहले उंगली कटने के दर्द का अहसास करो पेड़ काटने की आदत छूट जाएगी।
संगीता सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ल और पूर्व सांसद व नए नवेले भाजपा नेता अशोक रावत ने भी सभी को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान बाद वन क्षेत्राधिकारी ने कछौना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। वृक्षारोपण के समय कार्यालय के उपक्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, नरेंद्र वर्मा अन्य विभागीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की विशेषता पर यूजे इंटरनेशनल के बच्चों की भागीदारी रही। यूजे इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आर्ट व चित्रकारी के जरिये विश्व पृथ्वी दिवस, गंगा स्वच्छता व पर्यावरणीय स्थितियों को प्रर्दशित किया। कार्यक्रम में प्रधान ज्ञानपुर कौशल दीक्षित, लोनहारा प्रधान कृष्णकांत सिंह उर्फ गुड्डू, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता सत्यप्रकाश अस्थाना, समाज सेवी राघवेंद्र कुमार राघव, आशीष गुप्ता, वीरेंद्र शुक्ला, मोहित सिंह, गौतम कन्नौजिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन वन क्षेत्रधिकारी रिजवान अली ने किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार व वकील धनीराम श्रीवास्तव ने किया।
रिपोर्ट- पी. डी. गुप्ता