अतरौली थानाक्षेत्र के ग्राम देवरी मजरा भटपुर में रविवार की शाम करीब आठ बजे अरहर के खेत मे एक किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया ।पुलिस ने पीडिता की मां की तहरीर पर दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है ।
बताया जाता है कि अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी की एक 18 वर्षीय किशोरी रविवार की रात साढ़े सात बजे अपनी 8 वर्षीय छोटी बहन के साथ गांव के पूरब शौच करने गयी थी तभी पीछे से ग्राम देवरी के सागर पुत्र शंकर , मस्तराम पुत्र कन्तोरी आ गये और बारी बारी से किशोरी के साथ बा बलात्कार किया ।किशोरी ने शोर मचाया तो उक्त आरोपी भाग गये ।थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है ।