क्षेत्रीय बोलियों के ऑनलाइन कवि सम्मेलन में बही काव्य की सरिता

भवानीमंडी:- (राजेश पुरोहित) साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के बोली विकास मंच की ओर से क्षेत्रीय बोलियों के अखिल भारतीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन में विभिन्न प्रान्तों के कवि कवयत्रियों ने अपनी कविताओं गीतों के माध्यम से काव्य सरिता बहाई।

कवि सम्मेलन में प्रशांत करण जी आई पी एस मुख्य अतिथि एवम रामावतार बिंजराजका निश्छल जी विशिष्ट अतिथि रहे । अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलन कर कवि सम्मेलन का आगाज़ किया।पूर्व जिला न्यायाधीश मीना भट्ट, संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा पुरोहित सहित संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कवि सम्मेलन की संयोजिका अलका जैन, सहसंयोजक अनिता मंदिलवार , अधीक्षक रिखबचंद रांका कल्पेश ने बताया कि क्षेत्रीय बोलियों के संरक्षण व संवर्धन हेतु संस्थान द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम आदित्यवार को इस कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।

राजस्थान मध्यप्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ उत्तराखण्ड उत्तरप्रदेश असम हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न प्रान्तों के रचनाकारों ने अपनी अपनी क्षेत्रीय बोलियों में काव्य पाठ किया।

काव्य पाठ करने वालों में (आ0) अलका जैन कपूरा राम मेघवाल राजेन्द्र प्रसाद पटेल राजीव डोगरा सरिता श्रीवास्तव लता खरे कवि राजेश कुमार शर्मा पुरोहित मीना भट्ट प्रेमलता मिश्रा सुनिल कुमार अवधिया मुक्तानिल डॉ. राजलक्ष्मी शिवहरे अर्चना पांडेय डॉ. आदेश कुमार पंकज कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी इन्दु शर्मा शचि छगनलाल गर्ग विज्ञ राजेश कुमार तिवारी रामू गीतांजलि वाष्णेय आशीष पांडेय जिद्दी रवि रश्मि अनुभूति सूर्यदीप कुशवाहा निशा अतुल्य डॉ. भावना दीक्षित डॉ. रामकृपाल कृपाल शिवशंकर बोहरा डॉ. भारती वर्मा बौड़ाई सरोज ठाकुर अनिता मंदिलवार सपना प्रकाशचन्द्र जांगिड़ पिड़वा प्रेमसिंह राजावत प्रेम अमिता रवि दुबे सुशीला सिंह के नाम प्रमुख है।