★ आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
टोक्यो-ओलिम्पिक– २०२० में भारोत्तोलन-प्रतियोगिता में मीराबाई चानू से अधिक भार उठाकर चीन की स्वर्णपदक-विजेत्री होऊ झिऊई विवादों में घिर चुकी हैं। उन पर प्रतिबन्धित दवा-सेवन करने का आरोप लगाया जा चुका है। अब उस चीनी खिलाड़ी का पुन: परीक्षण किया जा रहा है। इस प्रकार ‘रजतपदक’ विजेत्री भारत की मीराबाई चानू को ‘स्वर्णपदक’ मिलने की सम्भावना बढ़ चुकी है। दूसरी ओर, चानू अपना अभूतपूर्व प्रदर्शन कर, अपने प्रशिक्षक के साथ स्वदेश के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं।
आइए! उस ‘ऐतिहासिक घोषणा’ प्रतीक्षा करें।

■ चित्र-विवरण– विवादास्पद चीनी खिलाड़ी होऊ भार उठाती हुई; ऊपर भारत की रजतपदक-विजेत्री चानू “प्रतीक्षा करो और देखो” की मुद्रा में।
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; २६ जुलाई, २०२१ ईसवी।)