नव विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

                गुरुवार की रात एक नवविवाहित ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव पेंग निवासी नन्हक्के पुत्र स्व.टपाज की पत्नी नूरमा 19 ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार की रात घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।नन्हक्के अपनी माँ के साथ सपत्नी अलग मकान में रहता था।हरदोई में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।गुरुवार की रात खाना खाने के बाद दोनों लेट गए।शुक्रवार की सुबह उसकी माँ उठी तो देखा  कि उसकी बहू फंदे पर लटकी हुई है।तब बेटे को जगाया जो घबराहट में कमरे में पहुँचा।ग्रामीण एवं पास पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया।साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पाकर थानाध्यक्ष गोपाल नरायन सिंह,चौकी प्रभारी विनोद कुमार मौर्य एवं क्षेत्राधिकारी हरियावां ममता कुरील ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया।पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंचे।मृतका की माँ विमला एवं पिता जहीर मोहम्मद ने किसी प्रकार का आरोप लगाने से इन्कार किया।
आर्थिक तंगी बनी खुदकशी का कारण मिली जानकारी के अनुसार मृतका नूरमा पुत्री मोहम्मद जहीर निवासी विक्रमपुर थाना पुवायां जिला शाहजहापुर का विवाह 3 जुलाई 2017 को हुआ था।लगभग 20 दिन पूर्व दूसरी बार अपनी ससुराल आई थी।दो दिन पूर्व अपने पति से मायके जाने की जिद की थी।फोड़ा निकले होने के कारण वह कुछ दिनों से रिक्शा चलाने नही जा पाया था।पैसे के अभाव में ठीक होने के बाद उसने मायके भेजने के लिए कहा था।जिससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके पक्ष से किसी पर कोई आरोप नही है।मौत की पुष्टि हेतु शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पी एम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।तदनुसार कार्यवाही की जाएगी।