१३ मार्च २०२३ के मुख्य समाचार

  • भारत ने दो ऑस्‍कर पुरस्‍कार जीतकर इतिहास रच दिया है। एसएस राजामौली की फिल्‍म आरआरआर के नाटू-नाटू गीत को सर्वश्रेष्‍ठ मूल गीत के ऑस्‍कर पुरस्‍कार के लिए चुना गया है।
  • भारतीय लोकतंत्र पर लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित।
  • उच्‍चतम न्‍यायालय ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाली याचिकाओं को पांच जजों की संविधान पीठ को भेजा।
  • सरकार ने आज लोकसभा में चालू वित्‍त वर्ष के लिए अनुपूरक अनुदान मांगों का दूसरा भाग पेश किया। इसके तहत केंद्र सरकार ने दो लाख 70 हजार करोड़ रुपए से अधिक के सकल अतिरिक्त व्यय की मंजूरी मांगी है।
  • इसमें एक लाख 48 हजार करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध नकद व्यय और एक लाख 22 हजार करोड़ रुपये का सकल अतिरिक्त व्यय शामिल है।
  • कर्मचारी राज्य बीमा योजना देश के सभी जिलों में लागू होगी।
  • केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और इसकी क्षेत्रीय शाखाओं में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों – तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और कर्नाटक में जांच शुरू की।
  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और बुंदेलखंड क्षेत्रों में 27 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
  • अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ, इसी के साथ भारत फिर से टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में।